शंकर महादेवन के टैलेंट के आगे झुके रणवीर सिंह, 'सजदे' गाने पर बनाई रील
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड में जब अभिनेता और संगीतकार एक साथ किसी गाने पर नजर आते हैं, तो फैंस के लिए वह पल खास बन जाता है। इस कड़ी में सुपरस्टार रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों कलाकार गाने की धुन और मस्ती में खोए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों कलाकार 'सजदे' गाना गाते दिख रहे हैं, जो 2014 की बॉलीवुड फिल्म 'किल दिल' का है। इस गाने ने अपनी रिलीज के 12 साल बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और अब यह फिर से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह शंकर महादेवन के हाई-लेवल सिंगिंग को मैच करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन आखिर में वह उनकी आवाज और हुनर के आगे झुक जाते हैं। इस पल ने दर्शकों को खूब हंसाया।
शंकर महादेवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आई लव यू, रणवीर!' इसी पर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए जवाब दिया, 'आईएलवाईएसएम', यानी 'आई लव यू सो मच'।
रणवीर सिंह की हाल की फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इंटरनेट और थिएटर्स दोनों पर हिट रही हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हासिल की। दोनों फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं।
अब बात करते हैं उस गाने 'सजदे' की, जिसे वीडियो में गाया गया; यह 'किल दिल' फिल्म से है, और यह फिल्म एक बॉलीवुड एक्शन-रोमांस थी। फिल्म 14 नवंबर 2014 को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया, और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अली जफर, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
गाने 'सजदे' को अरिजीत सिंह और निहिरा जोशी ने अपनी आवाज दी जबकि इसके बोल गुलजार ने लिखे। म्यूजिक की कंपोजिशन शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा ने मिलकर की।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 11:54 AM IST












