आईपीएल 2026 आरआर के लिए यशस्वी का 'स्पेशल शतक', सैमसन, बटलर और वॉटसन के क्लब में शामिल हुए

आईपीएल 2026 आरआर के लिए यशस्वी का स्पेशल शतक, सैमसन, बटलर और वॉटसन के क्लब में शामिल हुए
बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए उपयुक्त माना जाता है। वह भारतीय टीम के टेस्ट स्क्वाड का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वनडे और टी20 में उनकी जगह स्थिर नहीं है। जायसवाल बिना इससे निराश हुए जहां भी मौका मिलता है, पूरी क्षमता के साथ अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।

गुवाहाटी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए उपयुक्त माना जाता है। वह भारतीय टीम के टेस्ट स्क्वाड का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वनडे और टी20 में उनकी जगह स्थिर नहीं है। जायसवाल बिना इससे निराश हुए जहां भी मौका मिलता है, पूरी क्षमता के साथ अपनी प्रतिभा दिखाते हैं।

आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में जायसवाल ने कुछ ऐसा ही किया और एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में यशस्वी जायसवाल ने मात्र 32 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। चौथा छक्का लगाते ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए यशस्वी जायसवाल ने अपने 100 छक्के पूरे कर लिए।

जायसवाल से पहले आरआर के तीन ही बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। पूर्व कप्तान संजू सैमसन 192 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 135 छक्कों के साथ दूसरे, और आरआर को 2008 में पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेन वॉटसन 109 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा बन चुके हैं। जोस बटलर आईपीएल 2025 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जबकि शेन वॉटसन संन्यास ले चुके हैं। वह आईपीएल 2026 में केकेआर के सहायक कोच हैं।

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। आरआर के लिए अब तक खेले 70 मैचों की 69 पारियों में 2 शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से जायसवाल 2,336 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 277 चौके और 100 छक्के निकले हैं। जायसवाल का औसत 36.50 और स्ट्राइक रेट 153.58 रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 12:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story