शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी संगीता यादव

शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी  संगीता यादव
भाजपा की वरिष्ठ नेता संगीता यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी और अपने काम में 100 प्रतिशत योगदान देंगी।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा की वरिष्ठ नेता संगीता यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी और अपने काम में 100 प्रतिशत योगदान देंगी।

संगीता यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सबसे पहले मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लायक समझा। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि उनके विश्वास पर खरी उतरूं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें कई राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां मिलीं, जिन्हें उन्होंने पार्टी के निर्देशों के अनुसार पूरा किया। पार्टी ने मुझे जो-जो जिम्मेदारियां दीं, मैंने उन्हें निभाने का प्रयास किया। अब जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। मुझे विश्वास है कि मैं अपना 100 प्रतिशत योगदान दूंगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों पर संगीता यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होती, बल्कि 24 घंटे और साल के 365 दिन जनता के बीच काम करती है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अलग से किसी विशेष नीति की जरूरत नहीं है। वह भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगी।

इसी बीच, भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने पेपर लीक के मामलों को लेकर एनटीए द्वारा 600 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने पर कहा कि देश अपने कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम इस बात से प्रसन्न हैं कि देश अपने कानूनों के माध्यम से व्यवस्थाओं को लगातार सुधार रहा है। कानूनों की कठोरता और जनता की भावनाओं के अनुरूप व्यवस्था को कानूनी रूप देना जरूरी है। गलत काम करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वे भ्रष्टाचार में शामिल हों या किसी अन्य गंभीर गतिविधि में।

सुधीर गुप्ता ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था हो या देश की सीमाओं की सुरक्षा, सरकार लगातार सुधारों के साथ आगे बढ़ रही है और देशवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'वंदे मातरम्' से जुड़े बयान पर भाजपा सांसद ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास और आजादी की लड़ाई में 'वंदे मातरम्' की भूमिका को देखते हुए इस मुद्दे पर पार्टी के रुख को लेकर उन्हें हैरानी है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आज कांग्रेस को 'वंदे मातरम्' से क्यों आपत्ति है। उन्हें नक्सली सोच से बाहर निकलना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 10:10 PM IST

Tags

Next Story