'अजीब दास्तां' के छह साल पूरे, शेफाली शाह ने कहा- आंखें, चीखें, कभी झूठ नहीं बोलतीं

अजीब दास्तां के छह साल पूरे, शेफाली शाह ने कहा- आंखें, चीखें, कभी झूठ नहीं बोलतीं
भारतीय सिनेमा में जब भी शानदार अभिनय और आंखों से पूरी कहानी कह देने वाली फिल्मों की बात होगी, तो नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म 'अजीब दास्तां' का नाम जरूर आएगा। गुरुवार को फिल्म के रिलीज के छह साल पूरे हो गए। इस फिल्म के एक खास सेगमेंट 'अनकही' में शेफाली ने 'नताशा' का किरदार निभाया था।

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में जब भी शानदार अभिनय और आंखों से पूरी कहानी कह देने वाली फिल्मों की बात होगी, तो नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म 'अजीब दास्तां' का नाम जरूर आएगा। गुरुवार को फिल्म के रिलीज के छह साल पूरे हो गए। इस फिल्म के एक खास सेगमेंट 'अनकही' में शेफाली ने 'नताशा' का किरदार निभाया था।

अभिनेत्री ने गुरुवार को छह साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादों के फिर से ताजा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पुराना सीन शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आंखें, चीखें, कभी झूठ नहीं बोलतीं। फिल्म 'अजीब दास्तां' के 6 साल पूरे।"

ये फिल्म कायोजी द्वारा निर्देशित 'अजीब दास्तां' की चौथी कहानी है, जिसमें अभिनेत्री ने नताशा की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में नताशा (शेफाली शाह) और रोहन (तोता रॉय चौधरी) की एक बेटी है, समायरा, जिसकी सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो रही है। नताशा उससे बात करने के लिए साइन लैंग्वेज सीखती है, लेकिन रोहन अपने काम में इतना व्यस्त रहता है कि उसकी बेटी से दूरी बढ़ती जाती है। सिर्फ बेटी से ही नहीं, नताशा और रोहन का रिश्ता भी बहुत कमजोर हो चुका है, जैसे रेत का महल, जो कभी भी टूट सकता है।

इसी दौरान नताशा की मुलाकात एक फोटोग्राफर (मानव कौल) से होती है, जो न बोल सकता है और न सुन सकता है। दोनों साइन लैंग्वेज के जरिए बात करते हैं और पहली ही मुलाकात में उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं। धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगते हैं।

‘अजीब दास्तां’ एक एंथोलॉजी, यानी कई कहानियों का संग्रह है। इसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं, जहां अचानक ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि रिश्तों के अंदर छिपी हुई उलझी और असहज भावनाएं बाहर आ जाती हैं। ये चारों कहानियां किरदारों को ऐसी जगह पर ले जाती हैं, जहां जाने के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

इन कहानियों में जलन, पहले से बनी गलत सोच, लाचारी, हक जताने की भावना और रिश्तों की खराब हालत दिखाई गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story