- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राऊत ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक...
बड़ा फैसला: राऊत ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने देगा एकजुट विपक्ष, यह नारी शक्ति नहीं, भाजपा का विधेयक है

New Delhi News. शिवसेना (उद्धव) के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत कहा है कि महिला आरक्षण से जुड़े तीन संशोधन विधेयकों पर पूरा विपक्ष एकजुट है और इस विधेयक को संसद में पारित होने नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह "नारी शक्ति" विधेयक नहीं, बल्कि भाजपा का विधेयक है और विपक्ष इसे पारित नहीं होने देगा। राऊत ने कहा कि मोदी सरकार इस भ्रम में है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के विपक्षी सांसद अपने-अपने राज्यों में चुनाव के कारण परिसीमन विधेयक पर मतदान के दौरान संसद नहीं आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी विपक्ष के प्रमुख नेताओं को मिली है, जिसमें शिवसेना (उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। इस आधार पर उद्धव ममता बनर्जी से बात करके यह सुनिश्चित करेंगे कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद सदन में उपस्थित रहें और इस विधेयक के खिलाफ मतदान करें। बता दें कि नई दिल्ली में संपन्न हुई विपक्षी नेताओं की बैठक् में उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। राऊत ने कहा कि सरकार के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है, इसलिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का विधेयक पारित नहीं किया जा सकता।
Created On :   16 April 2026 6:27 PM IST









