'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के अध्ययन पर संगोष्ठी आयोजित

शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं के अध्ययन पर संगोष्ठी आयोजित
'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के खंड एक और दो के अध्ययन पर पेइचिंग में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के खंड एक और दो के अध्ययन पर पेइचिंग में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के खंड एक और दो, शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा संचालित नए युग में सांस्कृतिक विकास की महान ऐतिहासिक प्रक्रिया का सजीव वर्णन करते हैं। इसके साथ ही शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार की मूल भावना, विषयवस्तु और मांग को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करते हैं, जिससे शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार के गहन अध्ययन और अभ्यास के लिए प्रामाणिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध होती है।

उपस्थित प्रतिनधियों ने कहा कि 'शी चिनफिंग की संस्कृति पर चुनिंदा रचनाओं' के अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू 'दो स्थापनाएं' के निर्णायक महत्व को गहराई से समझना, 'चार जागरूकताएं' को मजबूत करना, 'चार आत्मविश्वास' को दृढ़ करना और 'दो अनुमोदन' को लागू करना, शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार का अध्ययन और अभ्यास करना और नए युग के सांस्कृतिक मिशन को बेहतर ढंग से निभाना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story