- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हिंदू सनातन एकता रथयात्रा के स्वागत...
सिमरिया न्यूज: हिंदू सनातन एकता रथयात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क सिमरिया पन्ना श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन एकता रथयात्रा के 12 अक्टूबर को सिमरिया आगमन को लेकर शुक्रवार को बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, सुनवानी कलाँ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा के स्वागत, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल के सदस्यों ने स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
इस संबंध में पीयूष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरुदेव भगवान बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू सनातन एकता रथयात्रा का सिमरिया आगमन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर है। शिष्य मंडल द्वारा गुरुदेव के भव्य स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने सभी सदस्यों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
12 अक्टूबर को सिमरिया में होगा पूज्य गुरुदेव का स्वागत
पूज्य गुरुदेव भगवान श्री बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू सनातन एकता रथयात्रा का 12 अक्टूबर 2026 को सिमरिया आगमन होगा। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के सामने, सिमरिया में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, सुनवानी कलाँ द्वारा तैयारियाँ की जा रही हैं।
मंडल ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 12 अक्टूबर को सिमरिया पहुँचकर पूज्य गुरुदेव के स्वागत में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएँ।
Created On :   9 Oct 2026 5:22 PM IST












