Panna news: पन्ना में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का महा-कैंप संपन्न

पन्ना में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का महा-कैंप संपन्न
उपभोक्ताओं का मौके पर ही हुआ पंजीयन

डिजिटल न्यूज़ पन्ना

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय, पन्ना में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत एक विशाल जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता (SE) पन्ना अशोक कुमार निकोसे, कार्यपालन अभियंता (DE) रवि शंकर मिश्रा एवं सहायक अभियंता (AE) अजय कुमार साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन और अधिकाधिक उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

उपभोक्ताओं को ऋण एवं वित्तीय सहायता की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक संजय कुमार आर्य, SBI बेनीसागर शाखा के प्रबंधक प्रिंस आर्य फील्ड ऑफिसर श्रीकांत मंजू यूनियन बैंक प्रबंधक यूको बैंक प्रबंधक तथा एलडीएम कार्यालय के वित्तीय साक्षरता समन्वयक (FLC Coordinator) प्रकाश जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही योजना के जमीनी क्रियान्वयन के लिए MNRE के जिला समन्वयक देवेश तिवारी भी शिविर में शामिल हुए।

वेंडर्स एवं विभागीय कर्मचारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

शिविर में पन्ना के अधिकृत सोलर वेंडर्स ने उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम की तकनीकी विशेषताओं, स्थापना प्रक्रिया, क्षमता और सब्सिडी से संबंधित जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता (JE) अदिति तिवारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में विभागीय स्टाफ एसबीआई बैंक यूको बैंक एवं इंडियन बैंक यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों तथा ऊर्जा विकास निगम के राजेंद्र विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक देव सिंह यादव ,देवेंद्र बागरी ,शिवराज सिंह यादव, हकीम खान, संजीव विश्वकर्मा, लोकेश रैदास ने उपभोक्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और मौके पर ही ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया।

बिजली बिल में बचत और हरित ऊर्जा अपनाने का आह्वान

शिविर को संबोधित करते हुए अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार निकोसे एवं कार्यपालन अभियंता रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। पात्र उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर सरकार की निर्धारित सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से योजना के प्रति जागरूक होने, अधिकाधिक संख्या में पंजीयन कराने तथा सौर ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

Created On :   9 Oct 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story