शी चिनफिंग ने विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को विश्व डेटा संगठन की स्थापना पर बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि आज का विश्व तेजी से बुद्धिमान युग की ओर अग्रसर है, जहां डेटा की मूलभूत संसाधन भूमिका और नवाचार इंजन के रूप में महत्व दिन-प्रतिदिन स्पष्ट हो रहा है।
राष्ट्रपति शी ने कहा कि विश्व डेटा संगठन, जिसका उद्देश्य 'डेटा विभाजन को पाटना, डेटा के मूल्य को उजागर करना और डिजिटल अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाना' है, अंतर्राष्ट्रीय डेटा सहयोग को गहरा करने और वैश्विक डेटा शासन को बेहतर बनाने के लिए एक लाभकारी मंच प्रदान करता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन परामर्श, सहभागिता और साझा लाभ की अवधारणा को अपनाते हुए विश्व डेटा संगठन की भूमिका का समर्थन करेगा। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर डेटा शासन नियमों पर सहमति बनाने, डिजिटल एवं बुद्धिमान प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देने, डेटा के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रवाह तथा कुशल उपयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास की सेवा करने के लिए तत्पर है, ताकि डेटा का लाभ सभी देशों की जनता को बेहतर ढंग से मिल सके।
बता दें कि विश्व डेटा संगठन का स्थापना सम्मेलन उसी दिन चीन की राजधानी पेइचिंग में 'डेटा सहयोग मंच का सह-निर्माण, डिजिटल विकास के अवसरों को साझा करना' विषय के साथ आयोजित किया गया। इस संगठन के सदस्यों में वैश्विक डेटा क्षेत्र से जुड़े उद्यम, विश्वविद्यालय, थिंक टैंक, अंतर्राष्ट्रीय संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 March 2026 9:52 PM IST












