शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे 'गुल्लू' तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी

शिल्पा शेट्टी के नए शो में मचेगा धमाल, मां संग पहुंचे गुल्लू तो पापा का हाथ थामे दिखीं मनीषा रानी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' लेकर आ रही हैं। 10 एपिसोड वाली नॉन-फिक्शन सीरीज में युवा सितारे अपनी मां के साथ नजर आएंगे। शो में मां और बच्चे मिलकर कुकिंग चैलेंज पूरा करेंगे।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' लेकर आ रही हैं। 10 एपिसोड वाली नॉन-फिक्शन सीरीज में युवा सितारे अपनी मां के साथ नजर आएंगे। शो में मां और बच्चे मिलकर कुकिंग चैलेंज पूरा करेंगे।

सोमवार को शो में जाने से पहले कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी स्टार कुशाल तंवर 'गुल्लू', तानिया मित्तल समेत कई लोकप्रिय चेहरे अपनी मां के साथ नजर आए। कंटेंट क्रिएटर मनीषा रानी अपने पिता के साथ दिखीं। मनीषा ने शो में जाने से पहले मीडिया से अपने पिता की मुलाकात करवाई।

इसी दौरान मनीषा से उनके नए घर के बारे में पूछा गया, तो मनीषा ने सभी को बताया कि 10 दिन में उनके घर का काम खत्म हो जाएगा, उसके बाद गृह प्रवेश समारोह में सभी को बुलाएंगी।

इस शो को मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं, जिसमें किचन के बहाने पीढ़ियों के बीच के अंतर, मीठी नोकझोंक और मां-बच्चे के अटूट प्यार की झलक देखने को मिलेगी।

शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना के साथ, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ और बिग बॉस फेम तानिया मित्तल अपनी मां के साथ शामिल होंगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गुल्लू, शाहिदा अंसारी, और भाग्यश्री शर्मा भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आएंगी।

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' फेम मनीषा रानी ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने घर पर छोटी-सी पूजा रखी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से अपनी पहचान बनाई है। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के साथ उनकी दोस्ती को भी बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने 'झलक दिखला जा सीजन 11' में अपने शानदार डांस से जीत हासिल की और विजेता बनीं। कुछ समय पहले ही उन्हें 'द 50' में देखा गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 May 2026 2:38 PM IST

Tags

Next Story