शिनच्यांग में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शनी की शुरुआत
बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के शीहज़ी शहर में वर्ष 2026 की "शिनच्यांग एक अच्छी जगह है" अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सहायता प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। "सांस्कृतिक पोषण, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत बढ़ाती है चमक" विषय पर आयोजित इस प्रदर्शनी में चीन के 31 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों की 651 प्रतिनिधि अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परियोजनाएं और 549 प्रतिनिधि कलाकार भाग ले रहे हैं।
यह प्रदर्शनी साझा प्रदर्शन, रचनात्मक सहयोग, सांस्कृतिक आदान प्रदान और आपसी एकीकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने मिलकर कई नवाचार आधारित प्रदर्शनियां प्रस्तुत की हैं। प्रतिनिधि कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया, जबकि अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कार्यशालाओं ने आपसी सीख और सहयोग के लिए साझेदारी की। इसके साथ ही स्वयंसेवी व्याख्याता दल नागरिकों और पर्यटकों को निःशुल्क जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रहा है।
चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार और शिनच्यांग उत्पादन एवं निर्माण कोर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 3 अगस्त तक चलेगा। वर्ष 2021 से शिनच्यांग के लिए अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सहायता विषय पर आधारित यह प्रदर्शनी लगातार छह वर्षों से आयोजित की जा रही है। अब तक इसमें अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के 1,999 प्रतिनिधि कलाकार भाग ले चुके हैं और 1,868 प्रतिनिधि परियोजनियों का प्रदर्शन किया जा चुका है।
यह आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की उपलब्धियों को व्यापक रूप से सामने लाने के साथ-साथ विभिन्न जातीय समूहों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान और एकीकरण को भी बढ़ावा देता है। साथ ही, यह चीनी राष्ट्र की सामुदायिक भावना को मजबूत करने में भी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 July 2026 5:25 PM IST












