शीत्सांग का लक्ष्य 15वीं पंचवर्षीय योजना में खुदरा बिक्री 1.5 खरब युआन तक पहुंचाना

शीत्सांग का लक्ष्य  15वीं पंचवर्षीय योजना में खुदरा बिक्री 1.5 खरब युआन तक पहुंचाना
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के वाणिज्य और आपूर्ति-विपणन सहकारी समितियों के विकास से जुड़ी '15वीं पंचवर्षीय योजना' पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि 2026 से 2030 के दौरान प्रदेश में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री को करीब 1.5 खरब युआन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के वाणिज्य और आपूर्ति-विपणन सहकारी समितियों के विकास से जुड़ी '15वीं पंचवर्षीय योजना' पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि 2026 से 2030 के दौरान प्रदेश में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री को करीब 1.5 खरब युआन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देते हुए उपभोग की क्षमता को लगातार बढ़ाने और बाजार में नई मांग पैदा करने की कोशिश की जाएगी।

इससे पहले, '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021-2025) के दौरान शीत्सांग का उपभोक्ता बाजार कुल मिलाकर स्थिर गति से आगे बढ़ा। इस अवधि में सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री में औसतन सालाना 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा पहली बार 1 खरब युआन के पार पहुंचा, जबकि 2025 में खुदरा बिक्री 1.078 खरब युआन तक पहुंच गई।

आगामी योजना के तहत शीत्सांग चार प्रमुख क्षेत्रों पर काम करेगा। इनमें सेवा क्षेत्र में उपभोग का विस्तार और गुणवत्ता में सुधार, वस्तुओं की खरीद-बिक्री को बढ़ावा देना, छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में मांग बढ़ाना तथा नए तरह के उपभोग को विकसित करना शामिल है।

इन उपायों के जरिए शीत्सांग कम समय में उपभोग को बढ़ावा देने और लंबे समय तक बाजार के विकास को बनाए रखने, दोनों पर ध्यान देगा। इसके साथ ही, खुदरा बाजार का आकार बढ़ाने, उपभोग के ढांचे को बेहतर बनाने, बाजार की बुनियाद मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story