शीत्सांग के बाछिंग में पूर्वनिर्मित घरों का निर्माण पूरा

शीत्सांग के बाछिंग में पूर्वनिर्मित घरों का निर्माण पूरा
चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागछु जिले के बाछिंग काउंटी में आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद, भूकंप राहत और आपदा राहत कार्यों के लिए सभी पक्षों से बचाव बलों को तत्काल तैनात किया गया और आपातकालीन आपूर्ति का तेजी से आवंटन किया गया।

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागछु जिले के बाछिंग काउंटी में आए 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के बाद, भूकंप राहत और आपदा राहत कार्यों के लिए सभी पक्षों से बचाव बलों को तत्काल तैनात किया गया और आपातकालीन आपूर्ति का तेजी से आवंटन किया गया।

प्रभावित लोगों को व्यवस्थित तरीके से पुनर्स्थापित किया गया है, पठार पर 34 पुनर्वास स्थल बनाए गए हैं। जमीन से उठती हुई पूर्वनिर्मित घरों की कतारें गति और गर्माहट की गवाह हैं, जो आपदाग्रस्त लोगों के लिए एक सुरक्षित और गर्मजोशी भरा आश्रय स्थल बन जाती हैं।

छिएटांग गांव बाछिंग काउंटी के गांगछिए टाउनशिप का सबसे दूरस्थ गांव है। 29 अक्टूबर की दोपहर को, सभी पक्षों के निर्माणकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों की बदौलत, गांव में सभी 36 पूर्वनिर्मित घरों को स्थापित किया गया। बाद में गांगछिए टाउनशिप के छिएटांग गांव के ग्रामीण जल्द ही सुरक्षित और स्थिर अस्थायी आवासों में स्थानांतरित हो जाएंगे।

गौरतलब है कि आपदा के बाद, कई विभाग उक्त स्थल पर पहुंचे और भीषण ठंड का सामना करते हुए समय की कमी से जूझते हुए काम शुरू किया। दिन-रात काम करते हुए, भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आपदा राहत के लिए तैयार किए गए 60 पूर्वनिर्मित घरों का पहला बैच भूकंप के बाद 72 घंटों के भीतर पूरा हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story