शाहनगर न्यूज: इमलिया में तार के विवाद पर हंगामा,

इमलिया में तार के विवाद पर हंगामा,
महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

*डिजिटल डेस्क शाहनगर| शाहनगर। ग्राम इमलिया में खेत की मेड़ पर लगे तार को लेकर हुए विवाद में जमकर हंगामा हो गया। पीड़िता ने मारपीट के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद शाहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादिया श्रीमती लक्ष्मी सिंह राठौर (26) निवासी इमलिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसकी जमीन नाऊ वाले हार में है। दिनांक 01 नवंबर 2026 रविवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत से शिवनंदन सिंह राठौर के खेत की मेड़ के तार के पास से निकल रही थी, तभी आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी दी।

शाम करीब 5.30 बजे जब वह अकेली खेत में धान काट रही थी, आरोपी फिर से आया और गालियां देने लगा। मना करने पर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे पीठ और कंधे में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद केशबाई राठौर ने बीच-बचाव किया।स

घटना रात की होने के कारण उसी दिन रिपोर्ट नहीं हो पाई। दूसरे दिन दिनांक 02/11/2026 को 16:55 बजे पीड़िता ने थाना शाहनगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्र. 0385/2026, धारा 296(b), 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


Created On :  

Tags

Next Story