Shahnagar/Panna news: चलनी की ओट से किया महिलाओं ने चांद का दीदार

चलनी की ओट से किया महिलाओं ने चांद का दीदार
रात करीब 2 बजे बादलों की ओट से दिखा चांद

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

शाहनगर मुख्यालय सहित बोरी, बिसानी, टीकरिया, सारंगपुर आदि अंचलों में करवा चौथ का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चलनी की ओट से चांद और अपने पति का दीदार किया। देर रात तक महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर कथा सुनी और चांद निकलने का इंतजार किया।

गुरुवार की रात करीब 2 बजे चांद बादलों की ओट से दिखा। चांद दिखते ही महिलाओं में जबरदस्त खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां महिलाओं ने चलनी से चांद और अपने पति का दीदार कर अपने व्रत का पारण किया।

महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।

Created On :  

Tags

Next Story