Panna news: अवैध विस्फोटक पदार्थ निर्माण करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

डिजिटल न्यूज़ सिमरिया /पन्ना
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
जिसके फलस्वरूप दिनांक 28.10.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झण्डा बाजार मोहन्द्रा में एक व्यक्ति अपने घर के कमरे के अन्दर अवैध रूप से हाथ निर्मित देशी पटाखा बना रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये स्थान झण्डा बाजार मोहन्द्रा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी मौसम गुप्ता पिता रामप्रकाश गुप्ता उम्र 41 साल निवासी झण्डा बाजार मोहन्द्रा थाना सिमरिया जिला पन्ना को अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
जप्त सामग्री का विवरण -
1. 300 नग छोटे एक आवाजी हाथ निर्मित देशी पटाखा
2. 200 नग छोटे एक आवाजी हाथ निर्मित देशी पटाखा के खाली खोका बाती सहित
3. पटाखा बनाने में उपयोग करने वाली मिट्टी
Created On :  
