Panna News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,पन्ना। दिनांक 29.10.2026 को पीड़िता नाबालिग बालिका द्वारा थाना सिमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके ही गांव के नन्दू उर्फ नन्दलाल वर्मन द्वारा उसे बदनाम करने की धमकी देकर डरा-धमकाया गया तथा माह अप्रैल 2026 में उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया गया, जिससे पीड़िता को 05 माह का गर्भ धारण हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिमरिया में अपराध क्रमांक 461/26 धारा 65(1), 79 बीएनएस एवं धारा 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(1)(w-ii), 3(2)(v) एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी नन्दू उर्फ नन्दलाल वर्मन निवासी ग्राम कुलवा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नन्दू उर्फ नन्दलाल वर्मन पिता भइयालाल वर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कुलवा, थाना सिमरिया, जिला पन्ना।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक नवीन चौरसिया, सर्वेन्द्र कुमार, आरक्षक श्याम सिंह, अंकित पटेल एवं वाहन चालक अमृत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Created On :  
