Panna News: सिमरिया थाना क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थ का निर्माण करने वाले आरोपी के विरूद्ध की गई वैधानिक प्रभावी कार्यवाही

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सिमरिया पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
जिसके फलस्वरूप दिनांक 28.10.2026 को मुखबिर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहन्द्रा झण्डा बाजार में एक व्यक्ति अपने घर के कमरे के अन्दर अवैध रूप से हाथ निर्मित देशी पटाखा बना रहा है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये स्थान झण्डा बाजार मोहन्द्रा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी मौसम गुप्ता पिता रामप्रकाश गुप्ता उम्र 41 साल निवासी झण्डा बाजार मोहन्द्रा थाना सिमरिया जिला पन्ना को अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से 300 नग छोटे एक आवाजी हाथ निर्मित देशी पटाखा, 200 नग छोटे एक आवाजी हाथ निर्मित देशी पटाखा के खाली खोका बाती सहित पटाखा बनाने में उपयोग करने वाली मिट्टी घर से जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री, उनि दीपक त्रिपाठी, प्र.आर. रवि पाठक, नीरज बागरी,नवीन चौरसिया, आर. श्याम सिंह, अजय प्रजापति, म.आर. पूजा साहू, पूजा कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही l
Created On :  
