Shahnagar/Panna news: शाहनगर पंचायत भारत प्रतिभा सम्मान 2026 के लिए चयनित

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की शाहनगर पंचायत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पूर्व में यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा आदर्श पंचायत का दर्जा प्राप्त कर चुकी शाहनगर पंचायत को अब राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित भारत प्रतिभा सम्मान 2026 के लिए चयनित किया गया है।
भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल, नई दिल्ली के अधिकृत अधिकारी नीरज भारतीय द्वारा जारी पत्र क्रमांक BPSC/CONF/2026/130 एवं 131, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के अनुसार यह सम्मान पंचायत को जनसेवा, कानून एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों हेतु प्रदान किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भव्य सम्मान समारोह 01 नवम्बर 2026 को नेशनल साइंस सेंटर ऑडिटोरियम, भैरों मार्ग, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन एवं पंचायत सचिव अधिवक्ता कुलभूषण प्रसाद चतुर्वेदी नई दिल्ली जाएंगे।
दिल्ली से कन्फर्मेशन लेटर प्राप्त होने के बाद पूरे शाहनगर नगर में हर्ष की लहर है। नगरवासियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे पन्ना जिले के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य पंचायतों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
Created On :  
