Panna News: नशे की गिरफ्त से मुक्त होकर आनंद मिश्रा ने शुरू की नई जिंदगी परिवार के चेहरे पर लौटी खुशियां

डिजिटल डेस्क,पन्ना। डॉ. अभिषेक जैन के मार्गदर्शन एवं उपचार से नशामुक्ति की ओर बढ़े आनंद मिश्रा परिजनों ने जताया आभार कहते हैं कि सही समय पर मिला उचित मार्गदर्शन और उपचार किसी व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन बदल सकता है ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम बीरवाही निवासी 30 वर्षीय आनंद कुमार मिश्रा का है जो पिछले कई वर्षों से नशे की गंभीर लत से जूझ रहे थे नशे की गिरफ्त के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुके थे परिवार लंबे समय से मानसिक पीड़ा और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था
आनंद के माता-पिता एवं पत्नी उन्हें नशे की हालत में उपचार हेतु डॉ. अभिषेक जैन के क्लीनिक लेकर आए स्थिति को देखते हुए डॉ. जैन ने परिजनों को उचित परामर्श दिया तथा आनंद को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की व्यवस्था की जहां उन्हें उपचार एवं आवश्यक देखभाल प्राप्त हुई।
आज यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आनंद लगभग 15 दिन पूर्व नशामुक्ति केंद्र से घर लौटने के बाद बेहतर स्थिति में हैं हाल ही में वे अपने माता-पिता के साथ डॉ. जैन के क्लीनिक पर फॉलो-अप के लिए पहुंचे इस दौरान परिजनों ने भावुक होकर डॉ. जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।
आनंद के माता-पिता ने कहा कि बेटे की नशे की लत के कारण पूरा परिवार लंबे समय से असहनीय मानसिक पीड़ा से गुजर रहा था घर में आए दिन विवाद और तनाव की स्थिति बन जाती थी वृद्ध माता-पिता पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए परिस्थितियां बेहद कठिन हो गई थीं उन्हें चिंता थी कि कहीं नशे की लत उनके बेटे और पूरे परिवार का भविष्य बर्बाद न कर दे आज बेटे की स्थिति में सुधार देखकर उन्हें नई आशा और जीवन में खुशियां लौटने का एहसास हुआ है।
परिजनों ने भावुक शब्दों में कहा कि डॉ. अभिषेक जैन ने हमें केवल उपचार का मार्ग नहीं दिखाया, बल्कि हमारे परिवार में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है हम उनके इस सहयोग के लिए जीवनभर आभारी रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि नशे की लत एक गंभीर समस्या है, लेकिन सही समय पर उपचार विशेषज्ञों का मार्गदर्शन परिवार का सहयोग और व्यक्ति की निरंतर इच्छाशक्ति से सुधार संभव है। नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को तिरस्कार या उपेक्षा के बजाय संवेदनशीलता सहयोग और उचित चिकित्सा की आवश्यकता होती है
उन्होंने समाज से अपील की कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को अकेला न छोड़ें बल्कि उन्हें उपचार एवं नशामुक्ति केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें। एक व्यक्ति का नशामुक्त होना केवल उसकी जिंदगी बदलना नहीं, बल्कि पूरे परिवार को एक नई शुरुआत देने जैसा है, नशामुक्त परिवार स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Created On :  
