पन्ना न्यूज: सिमरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध की गई वैधानिक प्रभावी कार्यवाही

डिजिटल डेस्क पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व समस्त अनु अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमो का गठन किया गया है । इसी क्रम में पवई एस डी ओ पी शिवा पाठक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 27.10.2026 को मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमघाट में एक व्यक्ति के अपने घर के अन्दर अधिक मात्रा में अवैध शराब रखे होने की सूचना पर कार्यवाही हेतु थाना पुलिस बल के ग्राम आमघाट पहुचकर मुखबिर के बताये हुये व्यक्ति के घर पर रेड कार्यवाही की गई जो उक्त व्यक्ति के घर के अन्दर से 27 पेटी गोवा व्हिस्की शराब पाई गई जो उक्त व्यक्ति से अवैध शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे जो पेश न करने पर आरोपी एवं उसके साथी आरोपीगणों के कब्जे से 27 पेटी गोवा शराब जप्त की गई एवं मौके से दो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया एवं वक्त वापसी पर आरोपीगणओं के विरूद्ध अपराध धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत पजंबीद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त सामग्री – आरोपीगणों के कब्जे से 27 पेटी गोवा कुल शराब मात्रा 239.04 लीटर अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब कीमती करीबन 179280 रूपये ।
सराहनीय योगदान - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अग्निहोत्री,सउनि एच.सी. राठौर,प्रआर.सर्वेन्द्र,नीरज बागरी,नवीन कुमार चौरसिया,आर.श्याम सिंह, अंकित पटेल,रामजी पटेल, तुलसी,द्वारका,म.आर. पूजा साहू की सराहनीय भूमिका रही ।
Created On :  
