Panna News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु संयुक्त दल द्वारा किया गया निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु संयुक्त दल द्वारा किया गया निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही
संग्रहित नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क,पन्ना। कलेक्टर पन्ना के निर्देशानुसार गठित संयुक्त दल द्वारा आज खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में तहसीलदार दिनेश सिंह चंदेल, पटवारी बृजेश सोनी तथा श्रीमती किरण एम श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त दल द्वारा सिमरिया बस स्टैंड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार एवं गफलू स्वीट्स अन्य प्रतिष्ठानों कानिरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जोधपुर मिष्ठान भंडार से कलाकंद, बेसन के लड्डू एवं मावा के लड्डू तथा गफलू स्वीट्स से खोवा के लड्डू के नमूने लिए गए। संग्रहित नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक का कार्यवाहीकी जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी।

Created On :  

Next Story