शाहनगर न्यूज: चल समारोह के साथ माता को दी भावुक विदाई,

सामूहिक जवारा विसर्जन के साथ ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि पर्व का समापन

डिजिटल डेस्क, शाहनगर। शाहनगर के ग्रामीण अंचल देवरी गांव में नवमी की रात माता रानी के सामूहिक चल समारोह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां माता की विदाई में नव युवतियों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माता को भावुक विदाई दी।

9 दिन तक स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पूरे गांव में सामूहिक रूप से भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और जय माता दी के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।देवरी के साथ-साथ आमा और नुनागर में भी सामूहिक जवारे विसर्जन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसके साथ ही इस वर्ष के नवरात्रि पर्व का समापन हो गया। देवरी में काली माता की विशेष महाआरती का आयोजन भी किया गया।


Created On :   19 Oct 2026 9:10 PM IST

Tags

Next Story