- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- करंट की चपेट में आया नवयुवक, हालत...
शाहनगर न्यूज: करंट की चपेट में आया नवयुवक, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क शाहनगर
शाहनगर मुख्यालय के साहू मुहल्ले में 13 अक्टुबर दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान ऊपर से निकली विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक नवयुवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिये शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घायल - दिलीप साहू पिता नत्थू साहू, उम्र 21 वर्ष जो अपने निर्माणाधीन घर की छत के ऊपर से पहले से निकले बिजली के तार को दूर कर रहा था तभी संपर्क में आने से दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Created On :   14 Oct 2026 5:49 PM IST
Next Story












