- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सुबह से जल चढ़ाने मढ़ियों-मंदिरों...
शाहनगर न्यूज: सुबह से जल चढ़ाने मढ़ियों-मंदिरों में उमड़ी भीड़,
डिजिटल डेस्क, शाहनगर।शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ शाहनगर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की सुबह 5बजे से ही बड़ी मढ़िया, अर्ध क्वारीं , खेर माता मंदिर सहित सभी मढ़ियों-मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। अल सुबह से ही नवयुवतियां, महिलाएं, पुरुष जल कलश लेकर मंदिर पहुंचे। जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पंडालों में माँ दुर्गा को शैलपुत्री के रूप में विराजमान किया गया। पंडित सुरेश दुबे ने बताया कि प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Created On :   11 Oct 2026 7:39 PM IST
Next Story












