- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नवरात्रि पर्व को लेकर थाना सिमरिया...
Panna News: नवरात्रि पर्व को लेकर थाना सिमरिया में शांति समिति की बैठक का आयोजन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, तहसीलदार दिनेश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पुलिस थाना सिमरिया में किया गया इस अवसर पर शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर स्थानीय जन एवं दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे स्थानीय दुर्गा समितियां के अध्यक्षों द्वारा विसर्जन से लेकर नवरात्रि में होने वाले जगराता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई उपरोक्त बैठक में स्थानीय प्रशासन द्वारा अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेकर ही दुर्गा पंडाल बनाए जाने का आग्रह किया जुलूस में होने वाली व्यवस्थाओ को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए सिमरिया थाने में आयोजित उक्त बैठक में थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री कुमरेश मिस्त्री जे ई विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित सभी गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
Created On :   9 Oct 2026 9:22 PM IST












