शाहनगर न्यूज: गरीब परिवार के लिये संकट के समय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बनी संजीवनी

गरीब परिवार के लिये संकट के समय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बनी संजीवनी
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

डिजिटल डेस्क शाहनगर भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहनगर द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एक आदिवासी परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री घनश्याम प्रसाद पटेल एवं ग्राहक सहायक श्री थुमू जयंथ द्वारा ग्राम अरथाई निवासी स्व. ललता बाई के पति विष्णु प्रसाद आदिवासी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

मृतका का SBI में बचत खाता था जिसमें PMJJBY के तहत बीमा था।

इस अवसर पर लाभार्थी विष्णु प्रसाद आदिवासी ने प्रधानमंत्री जी, भारतीय स्टेट बैंक एवं शाखा प्रबंधक श्री पटेल का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता राशि से परिवार को बड़ी मदद मिली है।

शाखा प्रबंधक श्री पटेल ने बताया कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए संकट के समय संजीवनी है।


Created On :   14 Oct 2026 5:53 PM IST

Tags

Next Story