- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मां दुर्गा की आराधना में डूबा...
शाहनगर न्यूज: मां दुर्गा की आराधना में डूबा शाहनगर, जगह-जगह गूंज रहे जयकारे
डिजिटल न्यूज़ शाहनगर_
शारदीय नवरात्रि को लेकर मुख्यालय शाहनगर सहित अंचल में भक्ति का माहौल है। जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में सुबह-शाम मां के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्ति के अविरल प्रवाह और शक्ति की आराधना में पूरा अंचल डूबा हुआ है।
मां दुर्गा के साथ-साथ कस्बे में स्थापित मां काली की तीन प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। विभिन्न प्रमुख चौराहों और पूजा पंडालों में मां काली और मां दुर्गा की भव्य मूर्तियों के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन कस्बे के ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित मां ब्रजपुरिया मोहल्ले में काली माई की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां सुबह और शाम दोनों समय भक्तों की भीड़ लग रही है।
मातारानी को स्नान कराने के लिए श्रद्धालु भोर होने से पहले ही यहां पहुंच जाते हैं। वहीं शाम को श्रृंगार के दर्शन भी कर रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग प्रसाद वितरण और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
Created On :   14 Oct 2026 5:43 PM IST












