- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनपद शिक्षा केंद्र शाहनगर में DPC...
शाहनगर न्यूज: जनपद शिक्षा केंद्र शाहनगर में DPC महोदया की अध्यक्षता में जनशिक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क शाहनगर
जनपद शिक्षा केंद्र शाहनगर में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे जिला शिक्षा केंद्र पन्ना की DPC सुश्री किरण कौशिक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शिक्षा विभाग के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त कंपोनेंट्स पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समस्त जनशिक्षकों से उनके प्रभार क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट ली गई।
बैठक के दौरान सुश्री किरण कौशिक ने सभी जनशिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शाहनगर विकासखंड के समस्त जनशिक्षक अपने-अपने संकुल अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों का नियमित एवं सघन निरीक्षण करें। विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए एवं शाला त्यागी बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ा जाए।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाएं - निःशुल्क गणवेश, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक अनिवार्य रूप से पहुँचे। UDISE+, समग्र शिक्षा पोर्टल एवं अन्य समस्त ऑनलाइन पोर्टलों पर जानकारी समय-सीमा में अपडेट की जाए। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाए।
DPC महोदया ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में मौजूद रहे -
इस महत्वपूर्ण बैठक में सुश्री किरण कौशिक (DPC, पन्ना), अरविन्द सिंह गौर (सहायक यंत्री), एपीसी गोविन्द तिवारी, शाहनगर बीआरसी अमित श्रीवास्तव, हरिराम तिवारी (बीएसी), आबिद खाँन (ब्लाक एमआईएस), लेखापाल संतोष ब्रजपुरिया, ब्लॉक समन्वयक साक्षरता विद्यासागर कुररिया सहित समस्त जनशिक्षक एवं जनपद शिक्षा केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Created On :   14 Oct 2026 6:14 PM IST












