Shahnagar/Panna news: दुर्गा पूजन से गूंज रहा शाहनगर जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

आरती और कन्या भोज के साथ मां दुर्गा की भक्ति में लीन श्रद्धालु

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

शाहनगर मुख्यालय की ममता कॉलोनी, शिवनगर, विद्युत सर्किट हाउस, थाना परिसर सहित विभिन्न कॉलोनियों में दुर्गा पूजन को लेकर सुबह 4 बजे से देर रात तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मढ़िया और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के दर्शन, जल अर्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिरों में आरती के दौरान गूंजते जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो रहा है।धार्मिक आयोजनों के दौरान मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना के साथ कन्या भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां की आराधना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां के जयकारों से नगर का वातावरण धर्ममय बना हुआ है।

Created On :   17 Oct 2026 3:30 PM IST

Tags

Next Story