Shahnagar/Panna news: गरबा की धूम : 7 वर्षीय आराध्या रावत ने जीता दिल

गरबा की धूम : 7 वर्षीय आराध्या रावत ने जीता दिल

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

नवरात्रि के पावन पर्व पर शाहनगर थाना परिसर में विराजी मां अम्बे के दरबार में अष्टमी की रात भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। देर रात तक चले गरबा उत्सव में शाहनगर की कन्याओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, लेकिन सबका दिल जीत लिया 7 वर्षीय नन्हीं कुमारी आराध्या रावत ने।नन्हीं आराध्या ने अपने पिता प्रधान आरक्षक हेमंत रावत के साथ प्रसिद्ध गरबा गीत 'ढोलिडा ढोल रे वागे' पर जब शानदार अभिनय और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

ढोलिडा ढोलिडा ढोल रे वागे, मारा ढोलिडा ढोल रे वागे...ढोल की थाप और माता के जयकारों के बीच पिता-पुत्री की इस जोड़ी ने भक्ति के साथ-साथ पारिवारिक प्रेम की भी मिसाल पेश की।

प्रतिभा बचपन से ही - बताते चलें कि 7 वर्षीय कुमारी आराध्या, शाहनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत रावत की सुपुत्री हैं।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में माता के भक्त मौजूद रहे।

Created On :   19 Oct 2026 6:22 PM IST

Tags

Next Story