- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर में भक्ति का सैलाब : माता की...
Shahnagar/Panna news: शाहनगर में भक्ति का सैलाब : माता की विदाई पर उमड़ा जनसैलाब
डिजिटल न्यूज़ शाहनगर
अपनों प्यारा शाहनगर, आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर के मुख्य मार्ग पर 20अक्टुबर की दशहरा पर्व पर देर रात भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। 18 फीट की काली माता की विशाल प्रतिमा सहित कस्बे की 10 मूर्तियों के विसर्जन जुलूस के दौरान हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े।
DJ की धुन, गुलाल और फूलों की बारिश के बीच माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सभी देर रात तक सड़क किनारे खड़े होकर दर्शन करते नजर आए।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
भारी भीड़ को देखते हुए शाहनगर थाना प्रभारी रवि जादौन अपने हमराह स्टाफ एएसआई रामकृष्ण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी, रामपाल बागरी सहित आरक्षक राकेश सिंह, सोहन भिलाला एवं महिला आरक्षक दीक्षा सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। पुलिस ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया और जगह-जगह मोर्चा संभाले रखा।
नगर में लगे "I LOVE SHAHNAGAR" और "अपनों प्यारा शाहनगर" के लाइटिंग बोर्ड भी आकर्षण का केंद्र रहे, जहाँ युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज देखा गया। पूरा शाहनगर देर रात तक "जय माता दी" के जयकारों से गूंजता रहा।
Created On :   21 Oct 2026 3:20 PM IST










