शाहनगर न्यूज: देवरी निवासी सुलेखा बाई की मौत पर जीवन ज्योति योजना के तहत पति छोटे राठौर को 2 लाख की सहायता मिली

देवरी निवासी सुलेखा बाई की मौत पर जीवन ज्योति योजना के तहत पति छोटे राठौर को 2 लाख की सहायता मिली
इस अवसर पर बैंक स्टाफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे ।

डिजिटल डेस्क शाहनगर - भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहनगर में शाखा प्रबंधक श्री घनश्याम प्रसाद पटेल एवं फील्ड अधिकारी श्री आकाश पटेल द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक बीमाधारक के परिजन को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार श्रीमती सुलेखा बाई राठौर पति छोटे राठौर, निवासी ग्राम देवरी पोस्ट कचौरी तहसील शाहनगर जिला पन्ना की मृत्यु पिछले सत्र में हो गई थी। मृतका द्वारा अपने बचत खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करा रखा था, जिसके तहत उनके परिवार को बीमित राशि 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक स्टाफ एवं परिवारजन उपस्थित रहे ।


Created On :   21 Oct 2026 7:13 PM IST

Tags

Next Story