Shahnagar/Panna news: शाहनगर के बस स्टैंड में गूंजी किलकारी

शाहनगर के बस स्टैंड में गूंजी किलकारी

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

शाहनगर मुख्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे बस स्टैंड के शौचालय में एक महिला ने स्वस्थ नवजात को जन्म दिया। रास्ते से गुजर रहे 108 वाहन के पायलट संतोष यादव एवं ईएमटी भानेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया।

बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने नर्स कविता परतेती के सहयोग से चेकअप किया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मौके पर पुलिस आरक्षक सोहन भिलाला भी पहुंचे।

महिला के पति रज्जू आदिवासी निवासी इटॉय ने बताया वे सिमरी पौड़ी से पवई जा रहे थे तभी प्रसव पीड़ा शुरू हो गईऔर प्रसव हो गया ।

वहीं शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने बताया की - 108 स्टाफ का कार्य सराहनीय रहा ।

Created On :  

Tags

Next Story