शाहनगर न्यूज: पति और सास से पीड़ित नवविवाहिता ने थाना शाहनगर में कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

पति और सास से पीड़ित नवविवाहिता ने थाना शाहनगर में कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
शादी के कुछ दिन बाद से पति और सास 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और जेवरात रख लिए

डिजिटल डेस्क शाहनगर। थाना क्षेत्र के सुगरहा गांव की एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना शाहनगर में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया उसकी शादी अप्रैल 2025 में उमरिया जिले के लालपुर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति और सास 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और जेवरात रख लिए। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता 9 अक्टूबर 2026 को अपने मायके आ गई।

पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहनगर में अपराध क्रमांक - 0375/2026 के तहत BNS धारा 85, 351(3), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


Created On :  

Tags

Next Story