शाहनगर न्यूज: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से भड़की आग, गृहस्थी का सामान खाक

डिजिटल डेस्क शाहनगर
थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत महिलवारा पंचायत के मेहंगवा घाट में 24 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे हादसा हो गया।
नरेश सिंह राठौर पिता शुभकरण सिंह राठौर, उम्र 51 वर्ष, निवासी मेहंगवा घाट के निजी खपरैल घर में उनकी इकलौती बहू श्रीमती साधना सिंह सुबह किचन में चाय बनाने पहुंची। जैसे ही लाइटर ऑन कर गैस चूल्हा चालू किया, तभी गैस सिलेंडर से आग भड़क गई।
आग की लपटें देख घबराई साधना चिल्लाई, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के सामने देखते ही देखते पूरे किचन में रखा जरूरी सामान जलकर खाक हो गया।
तेज धमाके से उड़ा घर का छप्पर
प्रत्यक्षदर्शी नरेश सिंह ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन लगाया, लेकिन कटनी जिला वालों ने कहा कि हमारा एरिया नहीं है। जब पवई फोन लगाया तो पवई वालों ने बताया कि दो घंटा लगेगा। ऐसी हालत में परिवार शांत होकर ही अपनी दुर्दशा का नजारा देखता रहा।
राजस्व अमला भी नदारद
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि राजस्व पटवारी ब्रजेश सिंह लोधी को भी फोन लगाया, फिर भी पूरा दिन निकल जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।
इनका कहना है -
एसडीएम रामनिवास चौधरी, शाहनगर - मामले को दिखवाता हूं, रविवार को पटवारी मौके पर जाएगा और जो भी आगजनी की घटना से नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा पंचनामा तहसीलदार को सौंपा जाएगा।
Created On :  
