शाहनगर न्यूज: शाहनगर पंचायत को राष्ट्रीय मंच दिल्ली पर किया सम्मानित, सरपंच मनोज कुमार जैन एवं सचिव अधिवक्ता कुलभूषण चतुर्वेदी को भारत प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित

इस उपलब्धि से शाहनगर सहित पूरे पन्ना जिले में हर्ष व्याप्त है।

डिजिटल डेस्क, शाहनगर | मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर पन्ना जिले की शाहनगर पंचायत को आज दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नेशनल साइंस सेंटर ऑडिटोरियम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल के पत्र क्रमांक BPSC/CONF/2026/130 एवं 131 के तहत पंचायत को जनसेवा, कानून एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु चयनित किया गया था।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सरपंच मनोज कुमार जैन ने कहा - "मेरा नाम मनोज कुमार जैन है, मैं मध्य प्रदेश से हूँ। ग्राम पंचायत में किए गए नवाचारों के लिए आज मैं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल का तथा मेरे जिला सीईओ का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनके मार्गदर्शन में आज मैं यहाँ पहुंचा हूँ। जय हिंद, जय भारत।"



Created On :  

Tags

Next Story