'श्री रामभूमि' की शूटिंग के बीच लेखक यतीन्द्र मिश्र के निवास पहुंचे अनुपम खेर
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने प्रिय मित्र एवं लेखक/गीतकार स्वर्गीय राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा जी के पुत्र से मुलाकात हुई। अभिनेता ने इस मुलाकात की कुछ दिलचस्प झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लेखक/गीतकार स्वर्गीय राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा जी के सुपुत्र श्री यतीन्द्र मिश्र और उनकी बहन मंजरी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "अयोध्या में शूटिंग के दौरान अपने प्रिय मित्र एवं लेखक/गीतकार राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा जी के सुपुत्र श्री यतीन्द्र मिश्र और उनकी बहन मंजरी जी से उनके ऐतिहासिक निवास पर मिलना एक बेहद सुखद अनुभव रहा।"
अभिनेता ने लिखा, "उनसे उनकी दो खूबसूरत पुस्तकों (गुलजार साब) का उपहार पाकर मन सचमुच प्रसन्न हो गया। मंजरी जी की आत्मीय मेहमाननवाजी और उनके हाथों का स्वादिष्ट भोजन इस मुलाकात को और भी यादगार बना गया। साहित्य, संस्कृति, अयोध्या की विरासत और जीवन पर हुई लंबी, दिलचस्प बातचीत ने शाम को एक अलग ही अर्थ दे दिया। यतीन्द्र जी और मंजरी जी, आपके स्नेह, अपनत्व और प्रेम के लिए दिल से धन्यवाद। ऐसी मुलाकातें स्मृतियों का हिस्सा बन जाती हैं। जय हो।"
आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' राम मंदिर आंदोलन के इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता और राम मंदिर आंदोलन के मुख्य सूत्रधार अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं।
यह फिल्म राम मंदिर निर्माण से जुड़े दशकों के संघर्ष, कानूनी लड़ाई और आस्था की लंबी यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म का पहला शेड्यूल अयोध्या में शुरू हो चुका है, जहां अनुपम खेर ने रामलला के दर्शन करने के बाद शूटिंग का कार्य आरंभ किया।
अनुपम खेर के अलावा फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जी स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 July 2026 5:25 PM IST












