एसएचएस-बिहार में 450 विशेषज्ञ डॉक्टर पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन 7 अगस्त से

एसएचएस-बिहार में 450 विशेषज्ञ डॉक्टर पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, आवेदन 7 अगस्त से
सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, राज्य स्वास्थ्य समिति (एसएचएस), बिहार ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर के कुल 450 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, राज्य स्वास्थ्य समिति (एसएचएस), बिहार ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर के कुल 450 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसएचएस-बिहार की ओर से विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर पोस्ट के लिए जारी 450 रिक्तियों में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ में 94, बाल रोग विशेषज्ञ में 115, एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी का डॉक्टर) में 132, एमडी मेडिसिन/फिजिशियन में 60, जनरल सर्जन में 27 और ऑर्थोपेडिक सर्जन में 22 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन फॉर्म भरने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी एसएचएस-बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए प्रसूति और स्त्री रोग में एमडी/एमएस/डीएनबी या डीजीओ; बाल रोग विशेषज्ञ के लिए बाल चिकित्सा में एमडी/डीएनबी या बाल स्वास्थ्य में डिप्लोमा (डीसीएच); एनेस्थेटिस्ट के लिए एनेस्थीसिया में एमडी/डीएनबी या एनेस्थीसिया में डिप्लोमा (डीए); एमडी मेडिसिन/फिजिशियन के लिए जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी; जनरल सर्जन के लिए जनरल सर्जरी में एमएस/डीएनबी; ऑर्थोपेडिक सर्जन के लिए एमबीबीएस के साथ एमएस-ऑर्थो/ऑर्थोपेडिक में डीएनबी, ऑर्थोपेडिक में एमडी या डीऑर्थो होना चाहिए। इसके अलावा, सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट और योग्यता के अनुसार 90,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story