18 करोड़ के राजस्व की चोरी: सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन, फडणवीस के इस्तीफे की मांग

सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन, फडणवीस के इस्तीफे की मांग
  • प्रशांत पडोले ने कहा - फडणवीस इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पद से दें इस्तीफा
  • मंदिर से 18 करोड़ के राजस्व की चोरी की गई
  • महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर में डाका डाला गया है

New Delhi News. महाराष्ट्र के भंडारा-गोदिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रशांत पडोले ने सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मंदिरों में चोरियां हो रही हैं। महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक मंदिर में डाका डाला गया है, वहां चोरी की गई है। 18 करोड़ के राजस्व की चोरी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये कौन लोग हैं, सरकार क्या सो रही है। पडोले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

पडोले ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र भंडारा-गोदिया में एक तीन साल की बच्ची का बलात्कार किया गया। सरकार और प्रशासन कहां है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हर घंटे बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महिलाओं और बेटियों के संरक्षण की बात करते हैं। लेकिन वह जिम्मेदारी और जवाबदारी लेने का काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मंदिर में दान चोरी, बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए

Created On :   7 Aug 2026 5:49 PM IST

Tags

Next Story