- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उपमुख्यमंत्री शिंदे ने की...
केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी: उपमुख्यमंत्री शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, राज्य के विकास और केंद्रीय योजनाओं के प्रगति पर हुई चर्चा

New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों और केंद्रीय परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में दोनों नेताओं के बीच चर्चा की गई। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री के कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र में हो रही बरसात और उससे कृषि को हुए नुकसान से भी अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद शिंदे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संसद सत्र के दौरान बतौर शिवसेना (शिंदे) प्रमुख उन्होंने पार्टी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से सदन में उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उद्धव गुट से शिवसेना (शिंदे) में आए 6 सांसदों ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
यह भी पढ़े -सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन, फडणवीस के इस्तीफे की मांग
शिंदे ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान इन 6 सांसदों के क्षेत्र में विकास कार्यों और केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस बाबत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस दिशा में हर संभव मदद करेगी। एक सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा ही युवाओं को तवज्जो दी है। शिक्षा, स्टार्टअप के क्षेत्र में उनके लिए बेहतर काम किया है। युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी हाल ही में युवाओं से संवाद किया है।
Created On :   7 Aug 2026 6:20 PM IST










