- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिवसेना और चुनाव चिन्ह मामले में...
धनुष-बाण की तान: शिवसेना और चुनाव चिन्ह मामले में एकनाथ शिंदे बोले - फिर वही पुराना कैसेट बजा रहा उद्धव गुट

New Delhi News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना और उसके चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर उद्धव गुट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव गुट को एक बार हमेशा के लिए तय कर लेना चाहिए कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है या नहीं। इससे पहले सुनवाई के दौरान वह बांट रहे थे। वह कह रहे थे कि मुख्यमंत्री गैर-संवैधानिक हैं। लेकिन महायुति सरकार कानून के दायरे में बनी थी।
यह भी पढ़े -सांसद निंबालकर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कहा- धाराशिव के विकास कार्यों और लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा
शिंदे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी साफ किया था कि सरकार गैर-संवैधानिक नहीं है। इसके बावजूद उद्धव गुट ने एक बार फिर वही कैसेट बजाया है। उपमुख्यमंत्री ने उद्धव गुट की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार और विधायकों का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। इसके बावजूद विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करने वाले अभी भी पिछले दौर में जी रहे हैं।
यह भी पढ़े -उपमुख्यमंत्री शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, राज्य के विकास और केंद्रीय योजनाओं के प्रगति पर हुई चर्चा
उद्धव गुट ने तब कहा था कि वे जनता की अदालत में इंसाफ मांगेंगे, जनता ने विधानसभा चुनाव में उनको जगह दिखा दी। जनता ने शिवसेना (शिंदे) को स्वीकार किया। शिवसेना के विधायकों की संख्या 40 से बढ़कर 60 हो गई हैं। शिंदे ने कहा कि वह लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा करते हैं।
Created On :   7 Aug 2026 6:35 PM IST










