एक पेड़ मां के नाम: फिल्म सिटी में मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

फिल्म सिटी में मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
  • भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।

फडणवीस ने फाल्के के भारतीय फिल्म जगत में उनके ऐतिहासिक योगदान को नहीं याद किया। फाल्के को भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है और उनके योगदान की स्मृति में मुंबई की फिल्म सिटी का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इस अवसर पर राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार सहित फिल्म सिटी से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Created On :   6 Aug 2026 10:06 PM IST

Tags

Next Story