तिरंगा रैली: 10 अगस्त को 25 हजार युवाओं के साथ तिरंगा मार्च में शामिल होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस, राज्य भर में चलेगा भाजपा का अभियान

10 अगस्त को 25 हजार युवाओं के साथ तिरंगा मार्च में शामिल होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस, राज्य भर में चलेगा भाजपा का अभियान
  • देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का उद्देश्य
  • 10 अगस्त को 25 हजार युवाओं के साथ तिरंगा मार्च में शामिल होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस

Mumbai News. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से 9 से 17 अगस्त के बीच विशेष ‘तिरंगा रैली’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। मुंबई में 10 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा रैली का नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। भाजपा की ओर से मुंबई की रैली में करीब 20 से 25 हजार युवक-युवतियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। रैली को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि में आयोजित इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोड़ने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर समेत राज्य के प्रमुख शहरों और सभी जिलों में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन रैलियों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। मुंबई में होने वाली तिरंगा रैली को अभियान का प्रमुख कार्यक्रम माना जा रहा है। इसमें मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा की ओर से करीब 20 से 25 हजार युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करेंगे।

Created On :   6 Aug 2026 10:38 PM IST

Tags

Next Story