सर्वांगीण विकास का मुद्दा: सांसद निंबालकर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कहा- धाराशिव के विकास कार्यों और लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा

सांसद निंबालकर ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, कहा- धाराशिव के विकास कार्यों और लंबित मुद्दों पर हुई चर्चा
  • धाराशिव लोकसभा सीट से शिवसेना (शिंदे) सांसद ओमप्रकाश निंबालकर
  • ओमप्रकाश निंबालकर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

New Delhi News. महाराष्ट्र के धाराशिव लोकसभा सीट से शिवसेना (शिंदे) सांसद ओमप्रकाश निंबालकर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धाराशिव लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों, केंद्रीय परियोजनाओं और लंबित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री को एक पत्र भी सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर शिवसेना (शिंदे) के सांसदों को अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया था। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य सांसद भी उपस्थित रहे। निंबालकर ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री के साथ धाराशिव लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग प्राप्त करने के संबंध में भी सकारात्मक बातचीत हुई।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि यदि विकास कार्यों में कोई बाधा आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करें। शिवसेना (शिंदे) सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से धाराशिव लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक तेजी और प्रभावी ढंग से काम करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।

Created On :   7 Aug 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story