एसबीआई भर्ती 2026 मैनेजर समेत 38 पदों पर निकली वैकेंसी, 7 अगस्त से करें आवेदन
मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), केंद्रीय भर्ती और पदोन्नति विभाग, कॉर्पोरेट केंद्र, मुंबई ने कॉन्ट्रैक्ट/रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की विभिन्न 38 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित हैं।
एसबीआई की ओर से जारी 38 रिक्तियों में डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी) - साइबर इनोवेशन और सिमुलेशन लैब का 1, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी) - नागरिक केंद्रित पहल का 1, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी) - साइबर सिक्योरिटी के 2, डिप्टी मैनेजर - एआई स्पेशलिस्ट के 25, डिप्टी मैनेजर - आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट के 2 और डिप्टी मैनेजर - साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के 3, मैनेजर (मैनपावर प्लानिंग और रिक्रूटमेंट) का 1, मैनेजर (लर्निंग और डेवलपमेंट) का 1, उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (एंटरप्राइज आर्किटेक्चर) का 1 और वाइस प्रेसिडेंट (एंटरप्राइज और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट) का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट के अनुसार किसी भी विषय में बीई/बीटेक डिग्री या किसी भी विषय में एमसीए/एमई/एमटेक/एमएससी डिग्री; कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इसके बराबर की डिग्री या एमसीए या कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एमई/एमएससी या ऊपर बताए गए विषयों में इसके बराबर की डिग्री; मानव संसाधन/मानव संसाधन विकास/मानव संसाधन प्रबंधन में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए/पीजीडीएम/पीजीडीबीए या इसके समकक्ष योग्यता, आदि होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 25 से 42 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 64,820 से 1,05,280 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (डीवीपी), उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (एंटरप्राइज आर्किटेक्चर) और वाइस प्रेसिडेंट (एंटरप्राइज और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट) पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की सालाना सीटीसी 60 से 170 लाख रुपए के बीच होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Aug 2026 5:11 PM IST












