सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना

सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' होस्ट कर रही हैं। शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से कहा, "जब आपकी शादी हुई थी, तो बहुत लोगों का दिल टूट गया था।"

इस पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसलिए उन्होंने ऐसे शख्स को चुना है, जो दिलों का इलाज करते हैं, हालांकि बॉलीवुड के कई नामी सितारे और निर्देशक इस बात को कबूल कर चुके हैं कि माधुरी दीक्षित उनका 'अल्टीमेट क्रश' थीं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। जब माधुरी ने शादी की थी, तब वह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

कुछ साल अमेरिका में बिताने के बाद माधुरी बॉलीवुड में वापसी के लिए भारत लौट आईं। एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में कमबैक किया। इसके बाद वह 'ये जवानी है दीवानी' में मशहूर गाने 'घाघरा' में नजर आईं, साथ ही 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'मां बहन' में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ रवि किशन, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य में नजर आई थीं। यह फिल्म एक विधवा मां (रेखा) और उसकी दो बेटियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी में एक अप्रत्याशित घटना (लाश मिलने और उससे जुड़ी अफरातफरी) के बाद भूचाल आ जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story