सोनिया गांधी की किताब पर शाइना एनसी का पलटवार, बोलीं-किताब से इतिहास नहीं बदलता, 1984 पर जवाब देना होगा

सोनिया गांधी की किताब पर शाइना एनसी का पलटवार, बोलीं-किताब से इतिहास नहीं बदलता, 1984 पर जवाब देना होगा
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की किताब को लेकर शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद के फुटेज और तस्वीरें देखकर रोने वाले बयान पर सवाल उठाए।

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की किताब को लेकर शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद के फुटेज और तस्वीरें देखकर रोने वाले बयान पर सवाल उठाए।

शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा, "सोनिया गांधी जी, हम आपकी किताब का सम्मान करते हैं। लेकिन जब आप उस किताब में 1984, इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में लिखती हैं, तो वह निजी नहीं रह जाता, वह देश का इतिहास बन जाता है। और जब वह देश का इतिहास बन जाता है, तो आपको कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।"

शाइना एनसी ने कहा, "आप एक वरिष्ठ नेता हैं, जब आप कहती हैं कि आपको गहरा दुख हुआ, तो आपने वास्तव में क्या किया? किताब से इतिहास नहीं बदलता। इतिहास यह है कि 1984 में दिल्ली में 3,000 से अधिक सिखों की आंखों में आंसू थे। इन आंसुओं के लिए आपने सिर्फ माफी मांगी, आपने वास्तव में क्या किया?" उन्होंने साफ कहा कि किताब में दुख जताने से इतिहास नहीं बदलेगा, काम करके दिखाना होगा।

सोनिया गांधी की किताब पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "सोनिया गांधी जी, आप अपनापन (बिलॉन्गिंग) की बात करती हैं, लेकिन भारत की महिलाओं की कहानी कहां है? उनका अपनापन कहां है? भारत की बेटियों के लिए एक भी पन्ना क्यों नहीं है? जब महिला आरक्षण विधेयक पारित होने वाला है, तो उसमें आपकी भूमिका कहां थी? आपके आंसू कहां थे? क्या आप लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती हैं?"

शाइना एनसी का कहना था कि किताब में महिलाओं के मुद्दे को जगह मिलनी चाहिए थी, खासकर जब महिला आरक्षण की बात हो रही है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी साहब, मैं आपको यूपी के बारे में तीन बातें बता दूं। आप कहते हैं अब्दुल एमएलए बनेगा, मुस्लिम सीएम बनेगा। वहां यादव परिवार है। हम कहते हैं अब्दुल हमारा भाई है। संविधान उसे एणएलए बनाएगा, मजलिस नहीं। यूपी को जो विकसित करेगा, वही सीएम बनेगा, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो।"

उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव को यह जानना चाहिए कि मुस्लिम को टिकट देने के लिए जनता के फैसले से जीतना जरूरी है। जनता तय करेगी कि कौन जीतता है, और जो काम करेगा वही जीतेगा। इसलिए अपना नजरिया बदलिए। तुष्टिकरण बंद कीजिए और उस मतदाता का सम्मान कीजिए जो आपका विरोध करता है।"

सैम पित्रोदा पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "सैम पित्रोदा भूल गए हैं कि यह राजीव गांधी का भारत नहीं है बल्कि यह पीएम मोदी का नया भारत है। आज भारत शिकागो से नहीं, बल्कि बस्तर, काशी, अयोध्या और मुंबई से चलता है।"

उन्होंने कहा, "सैम पित्रोदा, आप शिकागो में बैठकर राहुल गांधी को सलाह दीजिए। लेकिन यह कांग्रेस का विदेशी हाथ है। भारत का हाथ सिर्फ प्रगति और राजनीति में ही नहीं, बल्कि सामाजिक सामुदायिक सेवा में भी उपलब्ध है। इसलिए इसे समझकर ही अपनी टिप्पणी कीजिए, वरना शिकागो में बैठकर अपने मोनोलॉग लिखते रहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story