स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी ऋतुराज गायकवाड़

स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी ऋतुराज गायकवाड़
आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया। सीएसके से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया। सीएसके से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, "सच कहूँ तो मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था। विकेट तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए यह थोड़ा ग्रिप कर रहा था, गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। धीमी गेंद भी ग्रिप कर रही थी। इसलिए मुझे लगता है आप जानते हैं इस मैदान के लिए, खासकर बड़ी बाउंड्री को देखते हुए मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था।"

राहुल चाहर को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर लाने को लेकर ऋतुराज ने कहा, "हां, हमें लगा कि हमारे पास 3 तेज गेंदबाज हैं, और जाहिर है हमारे पास दो अच्छे रिस्ट-स्पिनर हैं जो मिलकर गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में। हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी। हालांकि, मुझे लगता है कि नूर अहमद और राहुल चाहर के लिए यह थोड़ा खराब दिन था। इसी कारण से मुझे लगता है कि हमें नुकसान हुआ।"

गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए ऋतुराज ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। कभी-कभी हमने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। कभी-कभी हमने सही समय पर सही गेंदबाज़ी नहीं की। जब ओवर बहुत अच्छा जा रहा होता था, तभी हमने एक छक्का या चौका दे दिया। इसलिए मुझे लगता है कि दबाव ठीक से बन नहीं पाया। मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आया जब रन रेट 11 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया था, और फिर शायद उसके बाद कुछ अच्छे ओवर आए। यह बढ़कर 12 और 13 तक पहुंच सकता था। इसी तरह आप मोमेंटम हासिल करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें वह मोमेंटम मिल नहीं पाया। यह निश्चित रूप से एक मुश्किल मैच था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा इसमें बहुत सी सकारात्मक बातें भी थीं।"ऋतुराज ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों का हौसला बढ़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 11:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story