श्रीलंका दौरे पर 15 से 27 अगस्त के बीच दो टेस्ट मैच खेलेगा भारत

श्रीलंका दौरे पर 15 से 27 अगस्त के बीच दो टेस्ट मैच खेलेगा भारत
भारत अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-2027 चक्र का हिस्सा होगी।

कोलंबो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत अगस्त 2026 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-2027 चक्र का हिस्सा होगी।

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। दोनों मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

भारत और श्रीलंका के लिए यह दो मुकाबलों की सीरीज बेहद अहम है। दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में ऊपर चढ़ना चाहती हैं। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र की प्वाइंट्स टेबल में, शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 9 मुकाबलों के बाद 48.15 के प्वाइंट्स प्रतिशत (पीसीटी) के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका 44.44 के पीसीटी के साथ छठे पायदान पर है।

इस दो मुकाबलों की सीरीज में जीत किसी भी टीम को शीर्ष-2 में जगह बनाने और फाइनल में पहुंचने की कोशिश में बहुत काफी मदद करेगी। भारत ने पिछली बार साल 2017 में श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेली थी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने उस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की शुरुआत 17 जुलाई को होगी। इस टूर्नामेंट का समापन 8 अगस्त को होगा। इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अपने कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की टी20 सीरीज का कोई उल्लेख नहीं किया। इस सीरीज का प्रस्ताव शुरू में चक्रवात 'डिटवाह' के बाद द्वीप देश में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड जुटाने के मकसद से दिया गया था। यह टी20 सीरीज मूल रूप से द्वीपीय देश में 'दितवाह चक्रवात' के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई थी।

फिलहाल, ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारत-ए टीम गाले में दो मुकाबलों के रेड-बॉल शैडो टूर के लिए श्रीलंका में है। पहला मैच ड्रॉ होने के बाद, दूसरा चार दिवसीय मुकाबला गुरुवार से शुरू हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 5:38 PM IST

Tags

Next Story